ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के पैरा एथलीट दीपेश कुमार ने जैवलिन थ्रो (एफ-55) में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 29 मीटर का थ्रो कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
नगला विशी गांव निवासी दीपेश ने सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। अनुभवी खिलाड़ियों के बीच उन्होंने बेहतर तकनीक और संतुलन का प्रदर्शन किया।