मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिला कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत करते ट्रांसपोर्टर।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने नए पदाधिकारी घोषित किए हैं। इन पदाधिकारियों का यहां आगमन पर जोशीला स्वागत किया गया। 21 मार्च को कानपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ। इसमें पदाधिकारी घोषित किए गए थे। मंडल अध्यक्ष अजय पाल सिंह द्वारा दीपक शर्मा को जिलाध्यक्ष, सतीश राना को जिला महामंत्री, राकेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल गुप्ता को कोषाध्यक्ष, नीरज अग्रवाल व सागर मलिक को उपाध्यक्ष, दिवाकर वर्मा को प्रेस प्रवक्ता और तरुण सारस्वत को मंत्री मनोनीत किया गया।
इन सभी पदाधिकारियों का जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर संरक्षक नरेंद्र वर्मा, भोला सिंह, मुरारीलाल अग्रवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी किशनलाल शर्मा, रवेंद्र कुमार सिंह, अमित बंसल, अरुण जैन, प्रदीप सारस्वत, युवा इकाई के अध्यक्ष विनीत शर्मा, हरीश गुलाटी, राजू मलिक आदि मौजूद थे।