फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर ने की बिलिंग की धीमी चाल, ओटीएस का सर्वर भी डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिजली महकमे में एक एजेंसी द्वारा बिलिंग का काम किया जाता है। इस माह बिलिंग का सॉफ्टवेयर तीन बार बदल गया है। इस कारण जिले के काफी लोगों को अभी बिल नहीं पहुंच पाए हैं। इसके अलावा ओटीएस का सर्वर भी डाउन चल रहा है। इस कारण लोग ओटीएस का लाभ पूरी तरह से नहीं ले पा रहे हैं। लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक 64 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। लोगों को बिल पहुंचाने के लिए एक प्राइवेट एजेंसी कार्य कर रही है। मार्च माह में बिलिंग का सॉफ्टवेयर कई बार बदला गया है। इस कारण अभी तक मात्र दो लाख उपभोक्ताओं को ही बिल पहुंचे हैं। अभी करीब 80 हजार उपभोक्ताओं को बिल पहुंचना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बिलिंग एजेंसी के साथ अधीक्षण अभियंता ने बैठक कर जल्द बिलिंग पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ओटीएस का सर्वर भी सही तरीके से नहीं चल रहा है। इस कारण जिले में ओटीएस की डगर भी धीमी चल रही है। इन सबका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। वहीं विभाग का रेवेन्यू प्रभावित होने से बिजली विभाग के अधिकारी भी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें