फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मृतक सिपाही और उसके साथियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, युवती की बहन ने दर्ज कराई शिकायत

Sat, 18 Jan 2025 08:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बंद कमरे में एक सिपाही शव मिला था, साथ में एक युवती घायल अवस्था में मिली थी। मृतक के परिजन ने युवती पर हत्या का आरोप लगाया था। अब घायल युवती की बहन ने मृतक सिपाही और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक सिपाही कुलदीप भाटी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के जलेसर रोड स्थित श्याम नगर कॉलोनी में 11 दिन पहले बंद कमरे में सिपाही कुलदीप भाटी का शव और पास में ही गोली लगने से घायल युवती मिली थी। इस मामले में युवती के परिजनों ने चुप्पी तोड़ी है और उसकी बहन ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में कुलदीप भाटी और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गत नौ जनवरी को श्याम नगर कॉलोनी में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही कुलदीप भाटी का शव मिला था और उसके पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवती मिली थी। उसका गंभीर हालत में दिल्ली में उपचार चल रहा है। इस मामले में मृतक सिपाही के पिता ने घायल युवती पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

युवती की बहन ने आरोप लगाया कि 7 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे नामजद आरोपियों ने उसकी बहन को मोहल्ला चूनावाला डंडा में बुलाया था और उसके हाथरस बस स्टैंड, शराब के ठेके और तीन-चार अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत करने पर उसे और परिजनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसकी जानकारी उसने अपनी बहन को दी थी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

9 जनवरी को कुलदीप भाटी ने मेरी बहन को व्हाट्स एप कॉल कर बुलाया। बहन ने शिकायत करने की धमकी दी तो कुलदीप ने तमंचे उसे गोली मार दी और फिर अपने सिर में गोली मार ली। वह अपनी बहन का इलाज कराती रही, अब उसे पता चला है कि उसकी बहन के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि शिकायत के संबंध में अभी जानकारी नहीं है। जब शिकायत सामने आएगी तो उसकी जांच कराई जाएगी।

मोबाइल से डाटा डिलीट कर सकती है पुलिस
घायल युवती की बहन ने कहा है कि घटनास्थल से बरामद मेरी बहन का फोन पुलिस ने अपनी पास रख रखा है। इसमें कई साक्ष्य मौजूद हैं। इन साक्षय से संपूर्ण घटना का खुलासा हो सकता है। उसे शक है कि पुलिस महत्वपूर्ण साक्ष्यों को हटा सकती है। डाटा को डिलीट कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें