परिजन महिला को प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की जानकारी दी। परिजन शव को जिला महिला अस्पताल ले आए। इधर, घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दे दी। मायके वालों पर ससुराल वालों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक डाॅ. यशी ने बताया कि साढ़े आठ बजे महिला को प्रसव हुआ था। बच्चे की धड़कन नहीं चल रही थी। दोनों को अस्पताल से रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन लेकर नहीं गए। शुक्रवार शाम तक प्रकरण में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
महिला व नवजात की मौत के मामले में रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को सौंपी गई है। अस्पताल प्रशासन की कोई गलती नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।-डाॅ. डीएम सक्सेना, सीएमओ
महिला व नवजात के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। विसरा सुरक्षित रखा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-योगेंद्रकृष्ण नारायण, सीओ सिटी।