फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा दुख का पहाड़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, दो घंटे बाद मां भी चल बसी, अस्पताल में मची चीख-पुकार

Sat, 28 Mar 2026 10:29 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

लगभग साढ़े आठ बजे पूनम ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई। प्रसव के दौरान पूनम की भी हालत बिगड़ गई थी। लगभग दो घंटे बाद ही उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका पूनम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के जिला महिला अस्पताल में सामान्य प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। बच्चे के मरने के दो घंटे बाद मां ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


शहर के गणेशगंज के रहने वाले ललित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। एक साल पहले ही ही उनकी शादी पूनम (30) निवासी गांव सोरई, खंदौली जिला आगरा से हुई थी। पूनम गर्भवती थी। बृहस्पतिवार को प्रसव पीढ़ा होने पर शाम करीब पांच बजे उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लगभग साढ़े आठ बजे उसने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई। प्रसव के दौरान पूनम की भी हालत बिगड़ गई थी। लगभग दो घंटे बाद ही उसकी भी मौत हो गई। परिजन बच्चे की मौत के सदमे से उबर नहीं पाए थे कि पूनम की मौत की खबर मिल गई। यह सुनते ही परिवार के होश उड़ गए। अस्पताल में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन महिला को प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की जानकारी दी। परिजन शव को जिला महिला अस्पताल ले आए। इधर, घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दे दी। मायके वालों पर ससुराल वालों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक डाॅ. यशी ने बताया कि साढ़े आठ बजे महिला को प्रसव हुआ था। बच्चे की धड़कन नहीं चल रही थी। दोनों को अस्पताल से रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन लेकर नहीं गए। शुक्रवार शाम तक प्रकरण में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
महिला व नवजात की मौत के मामले में रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को सौंपी गई है। अस्पताल प्रशासन की कोई गलती नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।-डाॅ. डीएम सक्सेना, सीएमओ
महिला व नवजात के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। विसरा सुरक्षित रखा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-योगेंद्रकृष्ण नारायण, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें