फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धान के खेत में कर रहा था कीटनाशक छिड़काव, बिगड़ी तबियत, मजदूर की हुई मौत

Fri, 01 Sep 2023 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक मजदूर दो अन्य मजदूरों के साथ धान के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह खेत की मेड पर बैठ गया। उसने सीने में दर्द की शिकायत की। किसान उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचा, हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक मजदूर पप्पू दिवाकर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी में शुक्रवार को धान के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे एक मजदूर की हालत बिगड़ गई। किसान उसे लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचा, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मरने वाला 40 वर्षीय मजदूर पप्पू दिवाकर पुत्र राम सिंह गांव चंद्रगढ़ी का रहने वाला था। शुक्रवार वह दो अन्य मजदूरों के साथ धान के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह खेत की मेड पर बैठ गया। उसने सीने में दर्द की शिकायत की। 

किसान उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचा, हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर गांव लौट गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। युवक अपने पीछे पत्नी, चार बेटियों और दो बेटों को बिलखता छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें