फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डायरिया से पीड़ित युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव करारमई पट्टी देवरी में रविवार को डायरिया से पीड़ित एक युवक की जान चली गई। चर्चा है कि युवक का उपचार अप्रशिक्षित चिकित्सक ने की थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विशाल कुमार (18) पुत्र देवेंद्र कुमार दिल्ली में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था। इस बीच गांव में उसकी तबीयत खराब हो गई।उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर परिजन पड़ोसी गांव मथुरापुर के एक अप्रशिक्षित चिकित्सक से उपचार कराते रहे। हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार को जब हालत अधिक खराब हुई तो अप्रशिक्षित चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए। इससे घरवाले घबरा गए। इलाज के लिए सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उपचार इंकार कर दिया। परिजन उसे आगरा ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें