फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसे ही फोड़ा समोसा: अंदर निकली छिपकली, मिठाई की दुकान पर हंगामा, एफडीए की टीम पहुंची, जांच में जुटी

Fri, 30 May 2025 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ग्राहक ने समोसा खाने के लिए जैसे ही समोसा फोड़ा, वैसे ही उसकी आंखे खुली की खुली रह गईं। उसने देखा कि समोसे के अंदर मरी हुई छिपकली पड़ी थी। ग्राहक ने यह दुकानदार को दिखाया। वहां हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
समोसे में छिपकली दिखाता ग्राहक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित खंडेलवाल मिष्ठान भंडार में समोसे में छिपकली निकलने से खलबली मच गई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। करीब एक घंटे तक दुकान पर हंगामा चलता रहा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान मालिक को नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेशों तक दुकान का संचालन बंद करा दिया है। 

विज्ञापन

शहर के मेंडू गेट निवासी अभिषेक शर्मा 30 मई की दोपहर को अलीगढ़ रोड स्थित खंडेलवाल मिष्ठान भंडार पर समोसा खाने गए थे। उन्होंने दुकान से समोसा खरीदा। आरोप है कि समोसा फोड़ते ही उसमें छिपकली निकली। यह बात उन्होंने दुकानदार को बताई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। भीड़ एकत्रित हो गई। 
शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने शिकायतकर्ता और दुकानदार से मामले की जानकारी ली। दुकानदार के पक्ष से एफडीए की टीम संतुष्ट नजर नहीं आई। टीम ने दुकान का निरीक्षण किया। मौके पर समोसे की चटनी नहीं मिली। दुकान की सफाई व्यवस्था से भी टीम संतुष्ट नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छिपकली गिरा रायता पीने से बिगड़ी थी युवक की तबीयत

अलीगढ़ रोड स्थित चिंटू स्वीट्स की दुकान पर 29 जुलाई 2023 को रायता पीने के बाद रामलीला मैदान निवासी गौरव अग्रवाल की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। गौरव का आरोप था कि रायते में छिपकली निकली थी। इस मामले में डीएम से शिकायत की गई थी। डीएम के आदेश पर मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकान से मिठाई और छैना के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। जिला अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह का कहना है कि इस दुकान के कई नमूने पूर्व में जांच में फेल हो चुके हैं, जिनके वाद भी चल रहे हैं। 
खंडेलवाल मिष्ठान भंडार में समोसे मेें छिपकली निकलने की सूचना पर टीम मौके पर भेजी गई थी। दुकानदार को नोटिस जारी कर सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। अग्रिम आदेशों तक इस दुकान का संचालन बंद करा दिया गया है। - रणधीर सिंह, जिला अभिहित अधिकारी, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें