फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक का मिला शव, कनपटी पर गोली का निशान, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 12 Feb 2025 09:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक अभिषेक माहेश्वरी उर्फ हैप्पी  पुरदिलनगर में मोबाइल की दुकान करता था। 11 फरवरी की रात्रि 9 बजे वह दुकान बंद करके कहीं चला गया। 12 फरवरी की सुबह 8 बजे पुरदिलनगर के बंबे की पटरी पर उसका शव पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस जांच को देखते ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ-पुरदिलनगर मार्ग स्थित रजबहे की पटरी पर 12 फरवरी की सुबह आठ बजे पुरदिलनगर निवासी 30 वर्षीय युवक का गोली लगा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन


कस्बा पुरदिलनगर निवासी अभिषेक माहेश्वरी उर्फ हैप्पी पुत्र शैलेंद्र माहेश्वरी कस्बे में मोबाइल की दुकान करते थे। मंगलवार की रात्रि करीब 8:30 बजे दुकान करने के बाद थैली में दुकान की चाभियां रखकर वह स्कूटी से चले गए। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने उनके फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन घंटी बजने के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब आठ बजे टहलने वालों ने रजबहे की पटरी पर शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह और कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की दाईं कनपटी से खून बह रहा था। पास में ही एक 315 बोर का तमंचा पड़ा था। मृतक के पिता शैलेंद्र का कहना था कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन


हाथरस से फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई। टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से साढ़े छह हजार रुपये नकद मिले। पास में ही उसका मोबाइल फोन पड़ा था। परिजनों ने बताया कि हैप्पी सोने की चेन पहने हुए था, लेकिन उसके शरीर पर चेन नहीं मिली। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला दाईं कनपटी पर गोली लगने से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें