मलखान सिंह ने अपने बेटे तनुज को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। पिता ने पुत्र के हिस्से की जमीन भी बेच डाली। आए दिन पिता-पुत्र में झगड़ा होता था। रात तनुज ने घर जाकर बिना बताए पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर के आंगन में फंदे पर लटक गया।
हाथरस कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के धतरोई में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार धतरोई निवासी मलखान सिंह ने अपने बेटे तनुज (37) को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। पिता ने पुत्र के हिस्से की जमीन भी बेच डाली। आए दिन पिता-पुत्र में झगड़ा होता था। 6 सितंबर की रात तनुज ने घर जाकर बिना बताए पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर के आंगन में फंदे पर लटक गया।
घटना की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस संबंध में सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।