युवक घर से घेर पर सोने के लिए गया था, लेकिन उसके बाद सुबह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अगली सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तो पवन का शव खंभे पर फंदे से लटका दिखा।
हाथरस के गांव लहरा में 19 अप्रैल सुबह एक विद्युत खंभे पर युवक का शव लटका मिला। युवक घर से घेर पर सोने के लिए निकला था। शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंचे गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी 19 वर्षीय पवन उर्फ पवनी पुत्र राजू बकरियों का पालन करता है। बीते रोज वह घर से घेर पर सोने के लिए गया था, लेकिन उसके बाद सुबह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 19 अप्रैल सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तो पवन का शव खंभे पर फंदे से लटका दिखा।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। खंभे पर बिजली के तार नहीं लगे हुए थे। परिजन समेत ग्रामीण युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय ने बताया है कि प्रथमदृष्टया युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है।