कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित भगवंतपुर निवासी आशा (66) पत्नी महेश बुधवार की सुबह घर पर बाथरूम में नहाने गई थीं। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया। वह अचेत हो गईं।
जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव को घर ले गए। संवाद