फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: जंगल में मिला युवक का शव, पास बैठी युवती हाथों को रगड़ कर दे रही थी गर्मी, हत्या का आरोप

Fri, 10 Jan 2025 04:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दिनेश ने जाकर देखा तो दुर्गेश कुमार जमीन पर पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ा था। पेड़ पर एक मफलर बंधा हुआ था। जिसके पास बैठी युवती उसके हाथों को रगड़कर गर्मी दे रही थी। जिसकी सूचना दिनेश ने अपने परिवार और पुलिस को दी।
विज्ञापन
मृतक दुर्गेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में हसायन कोतवाली गांव सीधामई के जंगल में युवक का शव मिला है। शव के पास बैठी हुई युवती हाथों को रगड़ कर गर्मी दे रही थी। युवती के फोन पर ही मृतक का भाई मौके पर पहुंचा। मृतक के परिजन ने युवती, उसके भाई और पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव सीधामई  में युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों में पहले भी विवाद हुआ। कुछ दिन पहले हसायन कोतवाली में मामले पर सुलहनामा करा दिया गया। इसके बाद भी प्रेमी युगल एक-दूसरे से मिलते रहे। युवती के परिजन ने बार-बार समझाया गया, वह नहीं मानी। 
विज्ञापन


मृतक के पिता राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि मेरे छोटे पुत्र दिनेश को रात्रि में युवती ने फोन कर बताया कि तुम्हारे भाई को कुछ हो गया है। दिनेश ने वहां पर जाकर देखा तो दुर्गेश कुमार जमीन पर पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ा था। पेड़ पर एक मफलर बंधा हुआ था। जिसके पास बैठी युवती उसके हाथों को रगड़कर गर्मी दे रही थी। 
विज्ञापन


जिसकी सूचना दिनेश ने अपने परिवार और पुलिस को दी। कोतवाली में हत्या की तहरीर देने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक के पिता राजेंद्र कुमार ने युवती, उसके भाई और पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। रात को पुलिस ने जबरिया मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें