फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किराना गोदाम की छत काटकर हजारों का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 10 Jan 2025 12:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

देर रात गोदाम की छत काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गोदाम से लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन
गोदाम की कटी हुई छत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

9 जनवरी रात सादाबाद के मथुरा अड्डा स्थित एक किराने की दुकान के गोदाम की छत काटकर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह व्यापारी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित ने सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

मथुरा अड्डा पर राहुल अग्रवाल की किराने की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि दुकान के पास ही गोदाम बना हुआ है। 9 जनवरी रात चोर गोदाम की छत का पत्थर निकालकर अंदर घुस गए। चोर दुकान से लौंग, इलायची, घी, गोला, तेल, नमकीन, पान मसाला सहित लगभग 50 हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए। चोरों ने गोदाम के निकट स्थित दुकान को भी निशाना बनाने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें