कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक के हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर शाम एक वृद्धा का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार की शाम को यात्रियों की नजर रेलवे ट्रैक के पास 65 वर्षीय वृद्धा के शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी पर खलबली मच गई। यात्रियों ने इसकी सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस और हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन की जीआरपी को दी। जीआरपी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं हुई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अरविंद आर्य ने बताया कि वृद्धा के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा गया है।