फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन से मोपेड सवार को रौंदा, मौत

Tue, 25 Jun 2024 06:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौं के पास रविवार देर शाम अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव हेथा रघुनाथपुर निवासी शीलेंद्र (55) पुत्र सत्यपाल सिंह रविवार रात मोपेड से गांव महौं गए थे। इस बीच रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें