फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नलकूप पर मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 08 Apr 2024 08:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

7 अप्रैल की रात को वृद्ध गांव के निकट अपने नलकूप पर सोने गए थे। सुबह उनका शव संदिग्ध हालात में नलकूप के बाहर मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मृतक राजन सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के गांव करील निवासी 80 वर्षीय राजन सिंह का शव उनके नलकूप की कोठरी के पास 8 अप्रैल की सुबह संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


बता दें कि मृतक के नाती बॉबी व दो साथियों पर एक किशोरी ने घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया गया था। इसका मुकदमा मुरसान कोतवाली में 28 मार्च को दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस करील निवासी रामू को जेल भेज चुकी है। अभी राजन का नाती आरोपी बॉबी पुत्र शिशुपाल व एक अज्ञात आरोपी फरार चल रहे हैं। 

8 अप्रैल की सुबह राजन का शव मिलने के बाद उनके नाती संदीप पुत्र शिशुपाल ने पुलिस को बताया कि उसके बाबा किसान थे। वह रोजाना की तरह 7 अप्रैल की रात को गांव के निकट अपने नलकूप पर सोने गए थे। सुबह उनका शव संदिग्ध हालात में नलकूप के बाहर मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार व सीओ सादाबाद मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि राजन सिंह की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें