मथुरा से चलकर छपरा जाने वाली 15110 छपरा एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात 12 बजे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को हाथरस सिटी स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर शव को जीआरपी ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मथुरा-छपरा एक्सप्रेस के मथुरा से हाथरस की ओर रवाना होने के बाद यात्रियों ने सामान्य श्रेणी बोगी में एक शव होने की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकते ही आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर इसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी प्रभारी अरविंद आर्य ने बताया कि यह शव प्रथम दृष्टया किसी मांगकर पेट भरने वाला प्रतीत हो रहा है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन शिनाख्त नहीं होने के कारण इसे 72 घंटे सुरक्षित रखा जाएगा।