कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर नगला चटोल निवासी लापता युवक का शव पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार की रात्रि में पड़ा मिमला। मृतक की पहचान हो सकी है। गांव निवासी 25 वर्षीय ब्रजेश कुमार पुत्र दुर्गपाल बृहस्पतिवार की शाम को अचानक घर से चला गया था।
देर रात्रि तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात्रि में उसका शव गांव अगसौली के निकट पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शुक्रवार की सुबह उसकी पहचान हो सकी। संवाद