फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रथ में सवार होकर भगवान गणेश ने किया नगर भ्रमण

Sat, 07 Mar 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
चेतेश्वर शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के लाल डिग्गी स्थित चेतेश्वर महाराज मंदिर से शुक्रवार की शाम को चेतेश्वर महादेव की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथ में विराजमान भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। जगह-जगह उनकी आरती उतारी गई और पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन





रथयात्रा का शुभारंभ बसपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा ने पूजा व आरती उतारकर किया। रथ में परंपरागत तरीके से भगवान गणेश को विराजमान किया गया। इसके बाद उन्हें शहर के भूरापीर, चक्की बाजार, नयागंज, चामड़ गेट, आगरा रोड, सासनी गेट, खातीखाना होते हुए आधी रात तक शहर में भ्रमण कराया गया। देर रात चेतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर रथयात्रा संपन्न होनी थी।



इस रथयात्रा में कई झंकियों के साथ बैंड शामिल थे। मुख्य रूप से मेला अध्यक्ष सचिन गौतम, महासचिव सूरज कुमार, बंटी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नंदकुमार निमेश, रामनाथ सिह, राजपाल सिंह, छत्रपति, सुरेशचंद्र हितकारी, केसी निराला, केदारनाथ ताऊ, बृजमोहन राही, प्रकाशचंद्र गौतम, अजय कुमार, गिर्राज सिंह, नीरज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें