मथुरा रोड स्थित गांव कछपुरा के निकट रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल वैन चालक श्याम सिंह (40) का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम को खाना खाने के बाद श्याम सिंह टहलने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। रात भर तलाशने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला। बृ़हस्पतिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि जांच में सामने आया है कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है, फिर भी विस्तृत की जांच की जा रही है।