फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव, परिवार में छाया मातम

Tue, 26 Nov 2024 06:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक का परिवार के सदस्यों से विवाद हुआ था। वह सुबह ही घर से निकल आया था। उसकी शादी 14 माह पहले हुई थी। वह पिता के साथ किसानी करता था। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव कानऊ में सोमवार को एक युवक का शव का पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। युवक की मौते से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


गांव कानऊ निवासी 22 वर्षीय कान्हा पुत्र नरेश का शव ग्रामीणों को बंबा के पास एक पेड़ पर लटका दिखा। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर आ गए। शव को फंदे से नीचे उतारा। चर्चा है कि युवक का परिवार के सदस्यों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन


वह सुबह ही घर से निकल आया था। उसकी शादी 14 माह पहले हुई थी। वह पिता के साथ किसानी करता था। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें