फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खंदौली में मिला नगला कंचन के व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Thu, 30 Jan 2025 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राहुल ने पिता के साथ काम पर गए गांव के तीन लोगों पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। फिलहाल गांव में उनका शव आने से कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नगला कंचन के एक व्यक्ति का शव खंदौली क्षेत्र में मिलने से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया है।

विज्ञापन

शव मिलने से पहले परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर थाना ट्रांस यमुना आगरा में दी थी।

तहरीर में गांव नगला कंचन निवासी राहुल पुत्र रतन सिंह ने बताया था कि उनके 46 वर्षीय पिता रतन सिंह पुत्र स्व. रामचरण 24 जनवरी को सुबह आठ बजे से घर से दयालबाग काम करने गए थे।काम करके वह ठेकेदार के साथ टेढ़ी बगिया चौराहे तक आए थे, तब से उनके पिता का कुछ अता-पता नहीं है। दो दिन उन्हें खोजा गया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका है।

राहुल के मुताबिक 29 जनवरी को पुलिस का फोन आने पर उन्हें जानकारी हुई कि उनके पिता का शव खंदौली में सड़क किनारे पुलिस को 24 जनवरी को मिला था। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। राहुल ने पिता के साथ काम पर गए गांव के तीन लोगों पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। फिलहाल गांव में उनका शव आने से कोहराम मचा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें