अंश 21 सितंबर को सीढ़ियों से गिर गया था। उसे परिजन डॉक्टर के पास ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद परिजनों ने बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन पिता को शक है कि उसके बेटे की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण नहीं हुई, उसकी किसी ने हत्या की है।
हाथरस के कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला अहियापुर निवासी एक 10 साल के बच्चे के शव को 9 दिन बाद कब्र से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शहर के मोहल्ला अहियापुर निवासी रामकुमार का 10 वर्षीय बेटा अंश 21 सितंबर को सीढ़ियों से गिर गया था। उसे परिजन डॉक्टर के पास ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद परिजनों ने बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन पिता को शक है कि उसके बेटे की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण नहीं हुई, उसकी किसी ने हत्या की है।
इसको लेकर उसने जिलाधिकारी व एसपी से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कब्र से निकालकर कराए जाने की गुहार लगाई। डीएम ने इसके लिए अनुमति दे दी। बुधवार की दोपहर को शव को प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कब्र से बाहर निकाला गया और फिर उसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने विसरा को जांच के लिए सुरक्षित रखा है।