फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला जलाल में सड़क पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कासगंज मार्ग के गांव नगला जलाल के समीप बरेली मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के शरीर पर जख्म के कई निशान थे। उसे देखने से ऐसा लग रहा था कि वह किसी वाहन की चपेट में आकर मरा है। हालांकि, लोगों का यह भी कहना है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया है। कोतवाल प्रवेश राना का कहना है कि पुलिस सच्चाई जानने के लिए मामले की तहकीकात कर रही है।
कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि गांव नगला जलाल के पास सड़क पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि, शव की पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने से ऐसा लग रहा है कि कोई वाहन युवक के ऊपर से निकल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास किसी दुघर्टनाग्रस्त वाहन के नहीं मिलने से ऐसा लग रहा है कि किसी ने हत्या कर शव को फेंक दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की मौत हादसे में हुई है या किसी ने हत्या कर शव को यहां फेंक दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें