फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बहू देती है मरने की धमकी, चूहा मारने की खा ली दवा, मुश्किल से बचाया, सास-ससुर ने डीएम से लगाई गुहार

Mon, 28 Aug 2023 05:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पत्नी कहती है कि उसके बाप के पास एक बीघा खेत है, उसे उसके नाम कर दे। उसके मना करने पर उसने घर में रखी चूहा मारने की खा ली और अन्दर से कमरा बंद कर लिया। उसके हल्ला मचाने पर मोहल्ले की लोग आ गए और दरवाजा तोड़ कर पुत्रवधु को बाहर निकाला और उसका इलाज कराया ।
विज्ञापन
जहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ कस्बा के मोहल्ला निवासी चरन सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उसे एवं उसकी पत्नी को उसकी पुत्रवधु द्वारा परेशान करने, जहर पीकर आत्महत्या कर जेल जाने की धमकी से बचने के लिए गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसके दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े पुत्र की शादी हो गई है। उसके पास केवल एक बीघा खेत है। वह और उसकी पत्नी आगरा रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपनी जीविका चला रहे है। 

विज्ञापन


कस्बा में आने पर उसे पता चला कि उसकी पुत्रवधु उसके पुत्र से रोज लड़ाई झगड़ा करती है। वह आगरा से तीन दिन पहले घर आया था । उसने दोनों को आपस में झगड़ा करने से मना किया था। पुत्र का कहना था कि उसकी पत्नी कहती है कि उसके बाप के पास एक बीघा खेत है, उसे उसके नाम कर दे। उसके मना करने पर उसने घर में रखी चूहा मारने की खा ली और अन्दर से कमरा बंद कर लिया। 

उसके हल्ला मचाने पर मोहल्ले की लोग आ गए और दरवाजा तोड़ कर पुत्रवधु को बाहर निकाला और उसका इलाज कराया । अब चरन सिंह ने डीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि उसके पीछे से उसकी पुत्रवधु कोई अनहोनी घटना कर लेती है, तो उसे किसी घटना में नहीं फंसा जाय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें