फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: देरी अब दूर की बात, समय से पहुंच रहीं सवारी गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) के ट्रैक पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू होने के बाद से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और सवारी गाड़ियों की लेटलतीफी बंद हो गई है। 80 फीसदी ट्रेन समय से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे की दिल्ली-हावड़ा व पूर्वोत्तर रेलवे की बांद्रा टर्मिनल- गोरखपुर रेल लाइन हाथरस से होकर गुजरती है। इन दोनों ही ट्रैक पर दो साल पहले तक तमाम मालगाड़ियों का संचालन होता था। इसमें चलते तमाम सवारी गाड़ी विलंब से चलती थी। डीएफसीसी के ट्रैक के शुरू होने के बाद अधिकांश मालगाड़ी अब उससे गुजरने लगी हैं।


हाथरस जंक्शन स्टेशन पर 18 से अधिक दैनिक और साप्ताहिक सवारी व पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव है। हाथरस सिटी स्टेशन पर भी लम्बी दूरी की 12 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ पांच पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव है। वर्तमान में इन ट्रेनों के समय से संचालन में 80 फीसदी का सुधार आया है। इसकी मुख्य वजह न्यू हाथरस स्टेशन से होकर डीएफसीसी के ट्रैक पर 90 से अधिक मालगाड़ियों का संचालन होना है। मिर्जापुर से दादरी के बीच फ्रेट कॉरीडोर पर शुरू हो गया है। इसके कारण मुख्य ट्रैक पर चलने वाली सवारी ट्रेनों को सीधा रास्ता मिल रहा है। जिससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत महसूस हो रही है।
विज्ञापन







समय से पहले स्टेशन पहुंच रहीं कुछ ट्रेनें।

डीएफसीसी ट्रैक पर मालगाड़ियों की संख्या बढ़ने से सवारी ट्रेनों के समय पालन में बढ़ा सुधार आया है। अब स्थिति ये है कि कुछ ट्रेन तो अपने निर्धारित समय से पांच मिनट पहले तक स्टेशन पर पहुंच रही हैं। हाथरस सिटी स्टेशन के एसएस राकेश रंजन ने बताया कि टनकपुर, आगरा फोर्ट सहित कई ट्रेने ऐसी हैं जो अक्सर निर्धारित समय पहले ही स्टेशन पर पहुंचकर, समय से गंतव्य को रवाना हो रही हैं।






डीएफसीसी के ट्रैक पर मालगाड़ी का संचालन होने से सवारी ट्रेनों के समयपालन में एक बड़ा सुधार आया है। ट्रेनों को समय पर संचालित किया जा रहा है। डीएफसीसी का काम अभी प्रगति पर है। काम पूरा होने पर शत-प्रतिशत सवारी ट्रेनों का संचालन समय स्वत: ही हो जाएगा।,,,,,,,,,हिमांशु उपाध्याय, सीपीआरओ, प्रयागराज मण्डल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें