फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बच्चों की हुई लड़ाई, बहू ने मायके से बुलाकर ससुराल वालों को पिटवाया, पूर्व प्रधान समेत 20 पर केस दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 03:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बच्चों के खेल-खेल में हुए विवाद के बाद बड़ी बहू रेखा ने मायके फोन कर दिया। जिसके बाद पूर्व प्रधान जुगेंद्र सिंह, उनके बेटे राहुल और धर्मेंद्र समेत 15-20 अज्ञात लोग गाड़ियों में भरकर पहुंचे और बहाने से दरवाजा खुलवाकर घर में घुसकर चोब सिंह, उनके बेटों और पत्नी को लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी (अशोक नगर) में बच्चों के विवाद में परिवार की बड़ी बहू ने अपने मायके वालों को फोन करके बुला लिया। 20-25 की संख्या में पहुंचे महिला के मायके वालों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार को बचाया। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। पीड़ित चोब सिंह ने बताया कि 16 सितंबर की रात उनके दोनों बेटों के बच्चों के बीच खेल-खेल में कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ी कि बड़ी बहू रेखा ने तैश में आकर अपने मायके सहपऊ के ग्राम तामसी में फोन कर दिया। रात करीब 10 बजे पूर्व प्रधान जुगेंद्र सिंह, उनका बेटा राहुल और धर्मेंद्र करीब 15-16 अज्ञात हमलावरों के साथ गाड़ियों में भरकर पहुंचे। आरोपियों ने बहाने से घर का मुख्य दरवाजा खुलवाया और अंदर घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। 

पीड़ित का आरोप है कि बड़ी बहू रेखा की शह पर आरोपियों ने चोब सिंह के बेटों विपिन चौधरी, राहुल चौधरी और पत्नी राकेश पर हमला बोल दिया। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर परिवार को बचाया। भागते समय आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पारिवारिक विवाद सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें