फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया का दाव फेल, नहीं बना शासन से कोई सेंटर

Tue, 16 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में आखिर इस बार माफिया शासन से सेंटर बनवाने में फेल हो गए। जिससे जिले में जिला परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित 135 परीक्षा केंद्रों पर ही बोर्ड परीक्षा होना तय हो गया है।माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार जिला परीक्षा समिति द्वारा 135 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए। लेकिन जो विद्यालय संचालक किसी भी कारण से अपने विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनवाने से वंचित हो गए। उन सबने शासन स्तर से परीक्षा केंद्र निर्धारित कराने के लिए सत्ताधारी दल के लोगों के साथ जुगलबंदी की। इन लोगों को सत्ताधारी लोगों ने यह भरोसा भी दिलाया कि उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनवा दिया जाएगा।जिले के करीब 22 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए परिषद के माध्यम से जिला परीक्षा समिति से रिपोर्ट भी मांगी। लेकिन इस बार इन लोगों का यह दाव भी चित हो गए। क्योंकि परीक्षा शुरू होने में अब मात्र एक दिन शेष है और अभी तक किसी भी विद्यालय को माध्यमिक शिक्षा परिषद से परीक्षा केंद्र बनाए जाने के आदेश जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन

परिषद से अब तक किसी भी विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए आदेश जारी नहीं हुए हैं। जो भी आदेश प्राप्त होंगे विधिवत रूप से कार्रवाई होगी।-जेके मलिक, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें