फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बेस्ट स्कूल को मिलेगा 1.20 लाख का पुरस्कार

Tue, 16 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। अब जनपद में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में से किसी एक स्कूल को शैक्षणिक गुणवत्ता के आधार पर बेस्ट स्कूल के खिताब से नवाजा जाएगा। इसके लिए मानक भी तय कर दिए गए हैं। बेस्ट स्कूल को पुरस्कार के तौर पर 1.20 लाख रुपये मिलेंगे, जिसे स्कूल के विकास कार्यों पर खर्च करना होगा। बेसिक शिक्षा के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर व गुणवत्ता को सुधारने के लिए पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है। सचिव, बेसिक शिक्षा द्वारा इसके लिए मानक निर्धारित करते हुए बीएसए को पत्र भी भेजा गया है। सचिव की ओर से जारी शासनादेश में में कहा गया है कि हर खंड शिक्षाधिकारी निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले दस स्कूलों के नाम जिला स्तरीय समिति को भेजेंगे। जिला स्तरीय समिति सभी ब्लाकों से मिलने वाले प्रस्तावों में से किसी एक का चयन कर उसे सात मार्च तक बेसिक शिक्षा निदेशालय को भेजेगी। इसके बाद बेस्ट स्कूल के रूप में चयनित विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक को राज्य स्तर पर समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति चयनित विद्यालय के सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भी देगी। 
विज्ञापन

कमेटी के सचिव होंगे बीएसएद बेस्ट स्कूल के चयन के लिए डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के सचिव जिला बेसिक शिक्षाधिकारी होंगे। साथ ही जिलाधिकारी की ओर से नामित एक सदस्य भी इसमें होगा। 
ये तय किए गए हैं मानक शैक्षणिक सत्र 2015-16 में विद्यालय में कम से कम 150 छात्र छात्राएं। निर्धारित क्षेत्र में 6 से 11 साल के सभी बच्चों का स्कूलों में पंजीकरण हो। बच्चों की मासिक उपस्थित औसतन साठ फीसदी से अधिक हो। बच्चों की खेलकूद और अन्य गतिविधियों में सहभागिता हो। बालक बालिकाओं के लिए अलग अलग शौचालय। विद्यालय के पीने के लिए साफ पानी की उपलब्धता हो। शिक्षकों का प्रशिक्षण व अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग हो। खेलकूद, वाद विवाद प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो। बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर व टाट पट्टी की उचित व्यवस्था हो।  
विज्ञापन

- जिले में विभाग की यह योजना लागू कर दी गई है। कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देशित कर दिया गया है। देवेंद्र गुप्ता, बीएसए, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें