फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमानंद के दर्शन की खातिर: लखनऊ से वृंदावन तक दो युवक कर रहे दंडवत परिक्रमा, 120 दिन में है पहुंचना

Fri, 28 Nov 2025 03:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दो युवक लखनऊ से वृंदावन के लिए दंडवत परिक्रमा करते हुए निकले हैं। अब तक 103 दिन पूरे हो गए हैं। उनका लक्ष्य 120 दिन में वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने का है।
विज्ञापन
लखनऊ से वृंदावन तक युवक कर रहे दंडवत परिक्रमा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के रहने वाले दो युवक अपने गांव समरत थाना काकोरी से वृंदावन के लिए दंडवत परिक्रमा लगा रहे हैं। 27 नवंबर को वह हाथरस से चलकर मुरसान पहुंचे हैं। उनका कहना है कि प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वह दंडवत परिक्रमा लगाते हुए वृंदावन जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
दीपक निवासी समरत थाना काकोरी लखनऊ का कहना है कि वह लखनऊ से 17 अगस्त को अपने साथी सावन और साहिल उर्फ शिवम के साथ दंडवत परिक्रमा करते हुए निकले हैं। अब तक 103 दिन पूरे हो गए हैं। उनका लक्ष्य 120 दिन में वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने का है। वह अपने खाने का खर्च खुद उठा रहे हैं। रास्ते में कई श्रद्धालुओं द्वारा उन्हें अपने घर पर भोजन कराया गया है। 
युवकों का कहना है कि वह प्रेमानंद महाराज के विचारों को सुनकर प्रभावित हैं। परिवार के लोगों ने भी सहयोग किया है। दीपक और सावन दोनों दंडवत परिक्रमा कर रहे हैं। साथ में चल रहे साहिल उनकी देखभाल कर रहे हैं। वह बाइक से उनके साथ चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें