फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त कर अवर अभियंता को धमका

विज्ञापन
हसायन में ट्रांसफार्मर में रिसाव के बाद मौके पर पहुंची तकनीकी टीम। - फोटो : samvad
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन पर लोहे का तार फेंककर 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त करने के आरोपी पर अवर अभियंता से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने भुल्ला नाम के युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अवर अभियंता के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे युवक ने 33 हजार केवी की लाइन पर लोहे का तार फेंक दिया। इससे स्पार्किंग होने के साथ ट्रांसफॉर्मर का तेल रिसने लगा। रविवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। मरम्मत और तेल भरवाने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें