फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित विरोधी है मोदी सरकार का चेहरा

Thu, 21 Jul 2016 11:36 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। गुजरात में गिरसोमनाथ जिले के ऊना कस्बे में बीते दिनों दलित युवकों की पिटाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अलीगढ़ रोड स्थित अंबेडकर पार्क पर दो घंटे का मौन धरना दिया। धरने से पहले कांग्रेसियों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि मोदी सरकार का चेहरा दलित विरोधी है। 
विज्ञापन

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के योगेश कुमार ओके ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। दलित वोटों की खातिर भाजपा बाबा साहब अंबेडकर के प्रति झूठे प्रेम का नाटक कर रही है। जिला प्रवक्ता मुकेश चंद्रा, उपाध्यक्ष अवधेश बख्शी के संयुक्त नेतृत्व में यह धरना दिया गया। अध्यक्षता रामजीलाल दीक्षित ने की। धरने में प्रमुख रूप से रिषी कुमार कौशिक, वीरेंद्र उपाध्याय, अजीत गोस्वामी, राजपाल सिंह पूनिया, हेमंत सेंगर, अजय उपाध्याय, सुरेश चंद्र शर्मा, आरके राजू, कृपेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

कांग्रेस एससी मोर्चा ने भी किया मौन प्रदर्शन
हाथरस। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर नगला अलगर्जी स्थित अंबेडकर पार्क में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में विरोध सभा का आयोजन किया गया। करीब दो घंटे कांग्रेसियों ने मौन प्रदर्शन किया। सभा कर भाजपा सरकारों पर दलितों पर अत्याचार कराने के आरोप लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ भाजपा दलितों के बीच वोटों की खातिर नाटक कर रही है तो दूसरी तर फ भाजपा शासित राज्यों में दलितों पर उत्पीड़न चरम पर हैं, लेकिन दलित समाज जागरूक है और भाजपा के असली चेहरे को अच्छी तरह जानता है। अमित कुमार सेंगर, अखिलेश गौतम, रोहित सेंर, दीपू, प्रेम भारती, भीमराज सिंह, देवी दयाल, अरुण गौतम, मुकेश कुमार, संजू तोमर, राहुल कुमार, प्रदीप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें