हाथरस। रेलवे सवारी गाड़ियों की गति को लेकर चिंतित है। सुस्त हो रही पैसेंजर ट्रेनों से यात्रियों को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने अब कदम उठाया है। निर्धारित समय से कई मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेनों का समय कम कर दिया गया है। रेलवे ने नौ जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों की गति बढ़ाकर समय को पांच से 15 मिनट तक घटाया गया है। हालांकि इससे स्पीड में मामूली परिवर्तन होगा, लेकिन समय कम होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। हाथरस सिटी स्टेशन से जाने वाली मथुरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन अब पांच मिनट पहले यहां पहुंचेगी। यह ट्रेन अब 11 बजकर 10 मिनट पर मथुरा पहुंचेगी। कासगंज-लखनऊ जंक्शन सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। वहीं कानपुर-फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। कासगंज-भरतपुर सवारी गाड़ी को 10 मिनट, बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को 15 मिनट, बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को 10 मिनट, कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी को 15 मिनट, कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी को 15 मिनट स्पीड अप किया गया है।