फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बीडीसी ने बारात निकालने के लिए मांगी सुरक्षा

Sun, 25 Feb 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन
सुरक्षा में लगे जवान। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 विकास खंड हसायन के गांव बसई बाबस के क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय कुमार जाटव उर्फ डीएम ने अपनी शादी में दबंगों के डर के चलते पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मांगी है। उनका आरोप है कि जिला कासगंज के गांव निजामपुर में 20 अप्रैल को उसकी बारात जानी हैं।
जहां उसके होने वाले संबंधियों ने सूचना दी है कि गांव के कुछ दबंग लोग गांव में दलितों की बारात नहीं चढ़ने देते हैं। जिससे गांव में उसकी बारात चढ़वाने के लिए उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। 
विज्ञापन



इस मामले में चौकी प्रभारी मोहनपुरा के उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह से इस मामलें की शिकायत करते हुए बारात की सुरक्षा की मांग की। संजय ने जनसुनवाई पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि बीडीसी संजय जाटव ने अभी तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया हैं। मगर सुनने में आया है कि बीडीसी के ससुर गांव में बारात को एलानिया तरीके से निकालना चाह रहे हैं। जबकि गांव में जिस तरह से बारातें निकलती आई हैं, अगर उसी तरह से बारात निकाली जाए तो किसी ग्रामीण को कोई दिक्कत नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें