प्राथमिक शिक्षक संघ सहपऊ की बैठक रविवार को संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण शर्मा के आवास पर हुई। बैठक में शिक्षकों ने इंटरमीडिएट के अंग्रेजी के प्रश्नप्रत्र में परिषदीय शिक्षकों के संबंध में पूछे गए सवाल पर कड़ा ऐतराज जताया। शिक्षकों ने प्रश्नपत्र बनाने वाले पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
बैठक में अरुण शर्मा ने कहा कि प्रश्नपत्र के सवाल में ‘प्राथमिक शिक्षक की अपने कर्तव्य के प्रति कामचोरी का शिकायती पत्र जिलाधिकारी को लिखने के लिए कहा गया है।’
उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षकों के निरीक्षक बने बिना एक भी परीक्षा संपन्न नही हो सकती है। यदि बेसिक शिक्षक कामचोर हैं तो जिला विद्यालय निरीक्षक उन्हें कार्यमुक्त कर दें। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने निंदा प्रस्ताव पारित कर इसकी भर्त्सना की।
बैठक में सत्यपाल सिंह, खेमचंद्र, संजीव शर्मा, नीरज कुमार, योगेश शर्मा, जहांगीर खां, सुमित गौतम, गौरव उपाध्याय, सुशील कुमार, प्रभाकर शर्मा, राजकुमार सिंह, शैलेश शर्मा, अतर सिंह, राजवाला, प्रमोद शर्मा, रमन पचौरी, योेगेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, सोहनलाल, सुबोध कुमार, जयवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि शिक्षक मौजूद थे।