फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डेयरी कारोबार से चमक रहीं महिलाओं की किस्मत

Wed, 08 Jul 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
नगला अंता में दुग्ध कारोबार में सक्रिय महिलाएं। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुरसान ब्लॉक के गांव नगला अंता की राजेश देवी प्रेरणादायी कार्य कर रही हैं। उन्होंने डेयरी व्यवसाय को केवल अपने परिवार की आजीविका तक सीमित नहीं रखा, बल्कि आसपास की महिलाओं को भी इससे जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार का मजबूत माध्यम तैयार किया है।
विज्ञापन

उनके प्रयासों से करीब 45 महिलाएं नियमित आय अर्जित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। राजेश देवी ने गांव में डेयरी व्यवसाय की शुरुआत छोटे स्तर से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने गांव और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को पशुपालन के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं ने गाय और भैंस पालन शुरू किया, जिसके बाद उनसे दूध एकत्र कर बड़ी डेयरी इकाइयों तक पहुंचाया जाने लगा। इससे महिलाओं को घर बैठे दूध का उचित मूल्य मिलने लगा और उनकी आय में निरंतर वृद्धि हुई।
विज्ञापन

राजेश देवी स्वयं भी दूध से घी, पनीर सहित अन्य डेयरी उत्पाद तैयार कर उनका विपणन करती हैं। उनका कहना है कि यदि महिलाओं को सही मार्गदर्शन और बाजार उपलब्ध हो जाए तो गांवों में रहकर भी अच्छा रोजगार किया जा सकता है। डेयरी व्यवसाय में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और कई परिवारों की आय का स्थायी स्रोत बन गया है।

महिलाओं दे रहीं डेयरी उद्योग प्रबंधन की जानकारी
वह महिलाओं को पशुओं की देखभाल, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, चारा प्रबंधन और डेयरी संचालन की जानकारी भी देती हैं। उनके प्रयासों से कई महिलाओं ने स्वयं का छोटा डेयरी व्यवसाय शुरू किया है। ग्रामीण क्षेत्र में डेयरी उत्पादन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। राजेश देवी का कहना है कि उनका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें