फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले में 20.97 लाख पौधे लगाए जाएंगे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले में वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शासन की ओर से 12 जुलाई को एक साथ बड़े स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा। हाथरस को 20 लाख 7 हजार 500 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। सभी विभागों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2026-27 में 23 लाख 45 हजार 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न विभागों की ओर से 3 लाख 38 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। शेष 20 लाख 7 हजार 500 पौधे 12 जुलाई को लगाए जाएंगे।
वन विभाग की ओर से जिले में 78 चयनित स्थलों पर पौधरोपण कराया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सड़कों के किनारे, नहर की पटरी, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य विभागों की भूमि पर करीब 200 स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। स्थल चयन, गड्ढा खुदाई और पौधों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अलावा 23 अन्य विभाग भी पौधरोपण करेंगे। वन विभाग को अपनी भूमि पर 4 लाख 55 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि शेष 15 लाख 52 हजार 500 पौधों का रोपण अन्य विभागों द्वारा किया जाएगा। इनमें ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, शिक्षा, लोक निर्माण, सिंचाई, कृषि, उद्यान, नगर निकाय और अन्य विभाग शामिल हैं।
प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद्र यादव का कहना है कि पौधरोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधों का अधिकतम संरक्षण सुनिश्चित हो सके। इसके लिए संबंधित विभागों को पौधों की निगरानी और जीवित रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सात नर्सरी से पौधों का उठान
वृहद पौधरोपण अभियान के लिए वन विभाग ने जनपद की सभी सात नर्सरी से पौधों का उठान शुरू किया है। सुसायत कलां, सोखना, हतीसा, बिसावर, जाऊ, सिकंदराराऊ और पुरदिलनगर स्थित नर्सरी से विभिन्न विभागों को पौधों का वितरण किया जा रहा है। सामान्यतः पौधरोपण से एक दिन पहले ही पौधों का उठान कराया जाता है, लेकिन इस बार बड़े लक्ष्य और कम समय को देखते हुए छह जुलाई से ही उठान शुरू कर दिया गया है। प्रभारी वनाधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को पौधे प्राप्त करने के लिए सूचना दे दी गई है, ताकि 12 जुलाई को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समय पर पौधरोपण कराया जा सके। उद्यान विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य के लिए पौधों की व्यवस्था स्वयं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें