उत्तर मध्य रेलवे ने हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ठहरने वाली दो जोड़ी महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों का विस्तार दादरी के स्थान पर दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन तक कर दिया है। इन ट्रेनों के हाथरस जंक्शन पर ठहराव से स्थानीय यात्रियों, व्यापारियों और दिल्ली-एनसीआर जाने वाले छात्रों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
त्योहारी सीजन में इस एक जोड़ी ट्रेन का विस्तार नारायणपुर बाजार तक भी किया है। इससे प्रयागराज के आगे के स्टेशन मेजा रोड, मिर्जापुर और चुनार पर भी ठहराव दिया गया है। प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस विस्तार के बाद हाथरस ही नहीं, तमाम जिलों के लोगों को दिल्ली में प्रवेश के लिए दादरी में उतरकर बस या मेट्रो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही शकूर बस्ती तक सीधी ट्रेन मिलने से हरियाणा व पंजाब जाने वाली अन्य गाड़ियों के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
हाथरस जंक्शन पर यह होगी समय सारिणी
-शकूरबस्ती दिल्ली जाने वाली ट्रेनें 02417/04163 : यह ट्रेन तड़के 04:48 बजे हाथरस जंक्शन पहुंचेंगी और 04:50 बजे प्रस्थान कर सुबह 10:05 बजे शकूरबस्ती पहुंचेंगी
-प्रयागराज/नारायणपुर जाने वाली ट्रेनें 02418/04164 : वापसी में यह ट्रेन शकूरबस्ती से रात 21:30 बजे रवाना होकर देर रात 01:15 बजे हाथरस जंक्शन पहुंचेगी और 01:17 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।