फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके से फटा गैस सिलिंडर, मची अफरा-तफरी

Mon, 29 Apr 2019 12:03 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
घासमंडी में गैंस सिलिंडर में आग लगने के बाद जलती ढकेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। शहर में बीचो बीच कोतवाली सदर क्षेत्र के घास मंडी चौराहा आगरा रोड पर हथठेले वाले का गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। यहां पर मोमोज का ठेला लगाने में घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग किया जा रहा था। हादसे के बाद हथठेला लगाने वाला भाग गया। मौके पर कुछ समय के लिए आगरा रोड पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन


शहर के नाई का नगला निवासी एक व्यक्ति घास मंडी चौराहा पर मोमोज और अंडे का हथठेला लगाता है। रविवार को भी वह अपना हथठेला लेकर यहां आया और उसने चूल्हे को चालू किया। इस बीच करीब पौने छह बजे गैस सिलिंडर का पाइप प्रेशर के साथ निकल गया, जिससे सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में पूरा हथठेला आ गया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।

इस बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को फोन कर हादसे की सूचना दी, लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही सिलिंडर तेज धमाके की आवाज के साथ फट गया। यह सुनकर इलाके के लोग सिहर गए। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना फायर स्टेशन को दी गई। दमकल कर्मी वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे के बाद हथठेला लगाने वाला मौके से फरार हो गया। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। आगरा रोड पर कुछ समय के लिए जाम भी लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें