फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रुपये मांगने पर ग्राहक को पीटा सामान में आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत बपंडई में शनिवार रात 9:45 बजे शंकरपुर निवासी एक व्यक्ति ने एक दुकानदार के यहां पर पहुंचकर शीतल पेय पदार्थ व सिगरेट ली। दोनों के बीच रुपयों को लेकर गालीगलौज व मारपीट हो गई।आरोप है कि मारपीट के दौरान ग्राहक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंककर दुकान के बाहर रखे सामान में आग लगा दी।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार सचिन कुमार गुप्ता निवासी बपंडई ने कोतवाली में रविवार की शाम को लिखित तहरीर देते हुए घटना की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार रात पौने दस बजे के करीब अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान गांव शंकरपुर निवासी शिशुपाल दुकान पर आया। शीतल पेय पदार्थ व सिगरेट खरीदी। रुपये मांगने पर मारपीट कर दी। बाइक से पेट्रोल निकाल कर दुकान के बाहर रखे सामान में आग लगा दी। आग बुझाने के दौरान वह झुलस गया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। तहरीर पर पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें