हाथरस। केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल की 27 वीं बटालियन दिल्ली में तैनात एक कर्मी की वहीं पर परेड के दौरान ह्दय गति रुकने से मौत हो गई। रविवार को शव को सीआरपीएफ की टुकड़ी यहां लेकर आई। इस मौके पर शोकशस्त्र के तहत संगीनें झुकाकर शव को सलामी दी गई। के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सीआरपीएफ में तैनात धरेंद्र कुमार मूल रूप से असरोई मनीपुर के रहने वाले थे। पिछले सात साल से वह अपने परिवार के साथ यहां विभव नगर में रहते थे। शनिवार की सुबह परेड के दौरान हदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई।उसके बाद उनके शव को उनके गांव मनीपुर में सीआरपीएफ की टुकड़ी उनके शव को लेकर आई।
वहां करुणकंद्रन मच गया। इस दौरान वहां से आई टुकड़ी के अलावा क्षेत्र की पुलिस ने शोकशस्त्र की रस्म अदा की। निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में ब्रजमोहन राही, सुनील पुष्कर, नरेंद्र कुमार, सूरजपाल सिंह, रामबाबू सिंह, हरवेंद्र विमल, राकेश कुमार, मदनमोहन, विजय गुप्ता, गुड्डू, मरारी लाल, विजय कुमार, विश्वजीत आदि थे।