फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणगौर जी की शोभायात्रा देखने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के बड़ी कोठी कमला बाजार स्थित बिहारी मंदिर से बृहस्पतिवार को गणगौर जी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। कांस्यकार समाज के लोगों ने आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में अतिथि के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर रहे। आयोजकों ने विधायक का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
शोभायात्रा शहर के कमला बाजार से शुरू होकर सासनी गेट, सरक्यूलर रोड आदि बाजारों से गुजरी। शोभायात्रा का कई जगह आरती उतार कर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रथ में विराजमान होकर गणगौर जी महाराज और सहस्त्रार्जुन महाराज डोले में विराजमान होकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में मां काली के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर सुनीत आर्य, शिवशंकर गुलाठी, मनोज वर्मा, अनिल वर्मा, विपिन, कुंज बिहारी, प्रमोद वर्मा, श्रीभगवान, उमेश वर्मा, सुशील पहलवान, यादराम, पन्नालाल, मुन्नालाल, रमेश चंद्र सिवानी, ओमप्रकाश, होतीलाल भगत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें