फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना एजेंट बनने के लिए कोरोना जांच केंद्र पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में मतगणना एजेंट बनने के लिए कोरोना की जांच कराने वालों की भीड़ सीएचसी पर उमड़ गई। बुधवार को एजेंट बनने से पहले कोरोना की जांच कराने के लिए सैकड़ों की संख्या में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के समर्थक व अन्य लोग सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए।
इतनी अधिक संख्या में कोरोना जांच कराने के लिए आए लोगों को देखकर स्वास्थ्य कर्मियों के भी हाथ पांव फूल गए। बढ़ती भीड़ की वजह से कोई हंगामा न हो, इसलिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि मतगणना के दौरान मतगणना एजेंट बनने के लिए कोरोना जांच जरूरी कर दी गई थी। लिहाजा, बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार की सुबह से ही भीड़ जुट गई। जांच के लिए हंगामा होने लगा, इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। दोपहर तक काफी लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच भी कर दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया। हालांकि दोपहर बाद सीएचसी पर यह नोटिस चस्पा किया गया कि एजेंट बनने के लिए कोरोना की जांच आवश्यक नहीं है, जिसके बाद स्थिति संभल सकी। मौके पर अपराध निरीक्षक प्रमोद कुमार, कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र सिंह आदि भी पहुंच गए। सीएचसी प्रभारी डॉ दानवीर सिंह ने भी लोगों को समझाया बुझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें