फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले की दोबारा जांच से अफसरों में खलबली

Wed, 17 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हाथरस के विद्युत वितरण खंड तृतीय में पिछले साल हुए फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले की जांच अब विजिलेंस टीम करेगी। तृतीय खंड का स्पेशल ऑडिट भी किया जाएगा। इसे लेकर एक बार फिर से जिले के बिजली अफसरों में बेचैनी बढ़ गई है। कार्रवाई को लेकर अफसर, कर्मी माथापच्ची में लगे हुए हैं। वहीं, कुछ अफसरों और बाबुओं में इस कार्रवाई से डर भी बैठ गया है।
विज्ञापन


पिछले साल तृतीय खंड के क्षेत्र में 40 नलकून कनेक्शन में फर्जीवाड़ा होने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में कई अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया। कई कर्मियों व बाबू पर भी गाज गिरी थी। दो दिन पहले भी तृतीय खंड के आठ अधिकारी कर्मचारियों को चार्जशीट जारी की गई है। ऐसे में एक बार फिर से पूरे बिजली महकमे में नलकूप फर्जी कनेक्शन घोटाला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 इधर, अब  यह मामला ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा तक भी पहुंच गया है। ऊर्जामंत्री ने इस पूरे मामले की जांच विजिलेंस के जरिए कराए जाने के निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता बीएस गंगवार की मानें तो एक दो दिन में हाथरस जिले में विजिलेंस टीम नलकूप फर्जी कनेक्शन घोटाले की जांच शुरू कर देंगी, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ एफआईआर के अलावा विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के साथ स्पेशल ऑडिट भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें