फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दो भाई घायल, टक्कर मारने वाले भागे

Thu, 26 Nov 2026 09:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तीन चचेरे-तयेरे भाई एक ही स्प्लेंडर बाइक से अलीगढ़ से एटा के गांव धुमरी जा रहे थे। अपाचे बाइक कट कर सामने आ गई और दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। तीनों सड़क पर गिर गए, जिनसे से एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक विवेक शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित अनाज मंडी के सामने बृहस्पतिवार शाम छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार विवेक शर्मा (25) की मौत हो गई। पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली अपाचे बाइक सवार दोनों युवक मौके से भाग गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के एटा चुंगी स्थित वेदनगर निवासी विवेक शर्मा पुत्र मिलाल शर्मा, महावीर नगर निवासी बालराम शर्मा (16) पुत्र रामपाल शर्मा, शिवकांत शर्मा (21) पुत्र रामपाल शर्मा एक ही स्प्लेंडर बाइक से अलीगढ़ से एटा क्षेत्र के गांव धुमरी जा रहे थे। यह तीनों आपस में चचेरे-तयेरे भाई हैं। घायल शिवाकांत ने बताया कि विवेक की बहन की शादी 24 नवंबर को हुई थी। बृहस्पतिवार को एटा के गांव धुमरी में रिसेप्शन का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अनाज मंडी के सामने पहुंची, तभी अपाचे बाइक कट पर सामने आ गई। 

दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्प्लेंडर सवार विवेक शर्मा उछलकर सड़क पर जा गिरे, जबकि उनके दोनों भाई भी दूसरी तरफ गिरे। तीनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने विवेक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बालराम व शिवकांत को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने विवेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। बहन की शादी के बाद रिसेप्शन की खुशियों के बीच हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस भागे अपाचे सवार युवकों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें