फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हसायन। कस्बा के मोहल्ला अहीरान निवासी एक युवक ने पत्नी की मौत के बाद ससुरालीजनों द्वारा दी जा रही धमकियों से तंग आकर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को सुबह करीब चार बजे युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी सुबह जब परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के ताऊ ने दो ससुरालीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला अहीरान निवासी उदयवीर सिंह के पुत्र सुमित यादव की शादी सिकंदराराऊ के गांव देवर सराय निवासी गिरिजा पुत्री फौरन सिंह के साथ हुई थी। सुमित की पत्नी गिरजा देवी ने छह अप्रैल को घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि गिरजा देवी की मौत के बाद उसके मामा और उसकी मां के द्वारा उसके पति सुमित कुमार को धमकी देना शुरू कर दिया। सुमित के ताऊ विजेंद्र सिंह ने बताया कि सुमित ने ससुरालीजनों के भय के कारण गुरुवार की रात को घर से जंगल की तरफ निकलकर एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

एसएसआई शीलेंद्र चौहान ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के ताऊ विजेंद्र सिंह यादव ने ममिया ससुर राजेश पुत्र अनार सिंह निवासी अकराबाद थाना अलीगढ़ और मृतक की सास रामवती पत्नी फौरन सिंह निवासी देवर सराय कोतवाली सिकंदराराऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सुमित यादव के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें