शव मिलने के स्थान पर खड़ी थाना बल्देव पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिढ़ावली स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर मिढ़ावली के मजरा निवारी एवं मथुरा जिले के गांव नगला हेता के मध्य नतिया पुल के समीप रविवार की तड़के करीब 25 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा मिला।
नगला हेता एवं निवारी के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर बल्देव एवं सादाबाद थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गईं। जहां यह शव पड़ा हुआ था, वह सादाबाद थाने का इलाका था। शव की सूचना पर सबसे पहले चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार शर्मा व बाद में प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह, सीओ योगेश कुमार तथा बाद में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
मई चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 25-26 वर्ष, दाहिनी कनपटी के समीप गोली का घाव है, जो कि पार है। मृतक नीले रंग की जींस एवं नीली चेकदार शर्ट, सेंड़ो बनियार, बाजार अंडरवीयर पहने हुए था। मृतक के दाहिने हाथ की बाजू पर अंग्रेजी में अलीशेर मदीना गुदा हुआ था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और उक्त युवक की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी है।