फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी करने की जिद पर काटी कलाई

Mon, 05 Mar 2018 11:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
cuticles
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने सोमवार दोपहर को अपनी कलाई की नस काट ली। घायल हालत में ही परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक गांव के एक युवक ने शादी की बात कहकर बीते आठ साल से उससे प्रेम संबंध बना रखे हैं। अब वह शादी करने से मुकर रहा है। आरोपी के परिजन भी शादी को तैयार नहीं हैं। युवती ने इस मामले में रविवार को भी पुलिस से शिकायत करते हुए आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि सोमवार दोपहर को युवती ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

घायल हालत में थाने पहुंची युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी से शादी कराने की मांग की है। युवती ने कहा है कि अगर प्रेमी से उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह आत्महत्या कर जान दे देगी। कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें